Advertisement

धरना प्रदर्शन की अनुमति न देने पर पुलिस आयुक्त कार्यालय पर होगा प्रदर्शन

कानपुर,राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की बैठक शास्त्री नगर सेन्ट्रल में हुई। बैठक में धरना प्रदर्शन की अनुमति न देने पर पुलिस आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की धरना प्रदर्शन की अनुमति न देना तानाशाही है।नागरिक अधिकारों का हनन है।लोकतंत्र में सरकार व प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाने से रोका जा रहा है| जिसका हम कडे शब्दों में विरोध करते हैं और अब पुलिस आयुक्त के कार्यालय पर प्रदर्शन किया जायेगा। ज्ञात हो की 10 सूत्री मांगो को लेकर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में धरना देने का निर्णय लिया था और पुलिस आयुक्त से इसके लिए अनुमति मांगी थी। आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में विकलांग, विधवा, बृद्ध व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में विकलांग व्यक्तियों के सामूहिक विवाह का पंजिकरण, बैटरी चलित ट्राई साईकिल, विकलांग पेन्शन, रेलवे यूनिक कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, दुकान निर्माण व संचालन ऋण, दिव्यांग विवाह पुरस्कार योजना के फार्म भरे गये।सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया की सरकारी कार्यालयों व थानों में न्याय न मिलने पर पीडित समस्या समाधान शिविर में आकर अपनी समस्या दर्ज करवा रहे है।वीरेन्द्र कुमार ने बताया की प्रत्येक रवीवार व मंगलवार को शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में विकलांग व्यक्तियों के लिए समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है |आज की बैठक व शिविर में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार के अलावा अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, आनन्द तिवारी, अरविन्द सिंह, अशोक कुमार, बैभव दीक्षित, गुड्डी दीक्षित, बंगाली शर्मा, दिनेश यादव आदि शामिल थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh