गांधी शांति प्रतिष्ठान के तत्वाधान में आज आचार्य विनोवा भावे की 128 वी जन्म जयंती कार्यक्रम हरिहरनाथ शास्त्री शास्त्री भवन खलासी लाइन में मनाया गया आचार्य विनोबा भावे के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए! ___उत्तर प्रदेश खादी ग्राम उद्योग महासंघ के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा भूदान आंदोलन के प्रणेता महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गांधीवादी एवं रेमन मैग्सेसे पुरस्कार एवं भारत रत्न से सम्मानित आचार्य विनोबा भावे एक आध्यात्मिक धर्म गुरु के साथ-साथ एक समाज सुधारक थे! उन्होंने अपने जीवन गरीबों और दबे कुचले वर्ग के लिए लड़ने को समर्पित किया!
महात्मा गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष दीपक मालवीय ने कहा कि बिनोवा जी को सामुदायिक नेतृत्व के लिए 1958 में रेमन मैग्सेसे पाने वाले पहले व्यक्ति भारतीय थे महाराष्ट्र के कोलाबा जिले में गागोंड गांव में जन्मे संत बिनोवा शुरुआती दौर से आध्यात्मिक रुझान के व्यक्ति थे सन् 1916 में विनोवा जी की मुलाकात महात्मा गांधी से हुई महात्मा गांधी ने 5 अक्टूबर 1940 को विनोवा जी का परिचय राष्ट्र से कराया और उन्होंने विनोवा को पहला सत्याग्रही घोषित किया संत विनोबा ने भूदान आंदोलन के जरिए 48 लाख एकड़ भूमि दान में प्राप्त की लोगों को दान में काफी जमीन दे दी विनोवा जी ने अध्यात्म और विज्ञान के समन्वय पर जोर दिया आचार्य कुल के जरिए देश में गांधी और आध्यात्मिक मूल्यों के लिए कार्य किया देश में शांति सद्भाव के लिए शांति सेना की स्थापना की कार्यक्रम में सर्वश्री शंकर सिंह देव कुमार कृष्ण कुमार अवस्थी खान फारुक अजीत कोठे लक्ष्मी कनौजिया


















