Advertisement

ज्वाइन पुलिस कमिश्नर ने की राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के पदाधिकारियों से वार्ता

कानपुर, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय से अवैध स्टैंड हटवाने, दिव्यांगजन अधिनियम 2016 का अनुपालन करवाने,दिव्यांगजनों की रिपोर्ट थानों में दर्ज कराने की मांग को लेकर दिए जाने वाले धरने को देखते हुए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर द्वारा राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के पदाधिकारियों को बुलाकर उनसे वार्ता की और सभी समस्याओं का समाधान तत्काल करवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद13 सितम्बर को दिये जाने वाला धरना स्थगित हो गया।
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो जाएगा| इसके बाद जिला प्रशासन के स्तर से जो समस्याएं हैं उसके लिए 14 सितंबर को पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा उनसे बाकी समस्याओं के समाधान के लिए वार्ता की जाएगी और समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।राष्ट्रीय विकलांग पार्टी द्वारा 13 सितम्बर को प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया गया है।
आज ज्वाइन्ट पुलिस कमिश्नर से वार्ता में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्पना कुमारी, कर्मेंद्र कुमार आदि शामिल थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh