Advertisement

पहल एजुकेशनल फाउंडेशन के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

कानपुर,पहल एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा जगदीश वाटिका का शुभारंभ बाराखेड़ा में किया गया कार्यक्रम में पहुंचे जादूगर एस चंद्रा सीनियर के द्वारा काला जादू एवं हवा में गायब हुई लड़की को देखकर प्रांगण में बैठे हजारों लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली आयोजक साकेत सिंह ने बताया कि बाबा स्व जगदीश सिंह सेंगर जी की याद में उनके द्वारा निरंतर निर्बल निर्धन असहाय लोगों की मदद करने का काम किया जा रहा है क्षेत्र के आम जनमानस के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर सहित गरीब कन्याओं के विवाह के लिए हर समय मदद को तैयार हैं कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती रेखा सेंगर के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मां भगवती के भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आयोजक साकेत सेंगर के द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान मुख्य रूप से साकेत सेंगर क्षितिज सेंगर दिलीप शर्मा रेखा सेंगर रवि कुमार सैनी गजेंद्र सिंह राजू सिंह चंदेल कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित पांडे अशोक निषाद विपिन चंदेल अजीत फतेह सिंह अरुण राजू सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय आम जनमानस मौजूद रही।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh