कानपुर।ट्रांसपोर्ट नगर के बगल में साइपुरवा क्षेत्र में इलाकाई बदमाशों की गिरफ्तारी न होने की वजह से क्षेत्रीय महिलाओं में भयंकर आक्रोश है।आज क्षेत्रीय लोगों व पीड़ित महिलाओं ने सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता के साथ डीसीपी साउथ व एडीसीपी साउथ से मुलाकात की और न्याय की मांग की।पीड़ित बच्ची व उसकी मां ने बताया की अपराधी पंकज ने टारजन से मिलकर लगातार दुष्कर्म किया और सच बोलने पर जान से मारने की धमकी दी।पुलिस द्वारा 20 दिन पहले मुकदमा दर्ज हो जाने के बावजूद अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही।जूही थाने में मुकदमा दर्ज हो चुका है,मेडिकल हो गया और 164 के बयान भी हो गए और उसके बावजूद अपराधी पकड़े नहीं जा रहे और उल्टा पुलिस पीड़ित परिवार को गाली दे रही है।वहीं क्षेत्र की सिया राजी,विवेक यादव व अन्य पर इन ही अपराधियों ने अन्य साथियों के साथ जानलेवा हमला किया।इस मामले में भी आरोपियों पर धारा 307 के तहत मुकदमा 12 अगस्त से ही दर्ज है पर अपराधियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई।अपराधियों पर और भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
दुष्कर्म की पीड़ित बेटी की मां ने डीसीपी और एडीसीपी को बताया की एक पुलिस अधिकारी ने तो उनको गालियां भी दीं।अपराधी से जुड़े लोग रोज धमकी देते हैं और पीड़ित परिवार का मजाक उड़ाते हैं।अपराध की वजह से परिवार विशेषकर बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं है।न्याय नहीं मिला तो मरने को मजबूर हो जाएंगे।ताकतवर लोग अपराधियों को बचाने में लगे हैं।सपा नेता व पूर्व प्रत्याशी अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की महिलाओं से अपराध बढ़े हैं और अपराधी खुले आम घूम रहे हैं।दुष्कर्म व जान से मारने के प्रयास के अलग अलग मुकदमों के बावजूद पुलिस ने लगभग 20 से 25 दिन बीतने के बावजूद मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।महिलाएं दर दर भटक रही हैं।डीसीपी दक्षिण प्रमोद कुमार ने तत्काल जूही थाने को अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए और जरूरत पड़ने पर इनाम घोषणा की कार्यवाही करने को भी कहा।डीसीपी साउथ ने सख्त लहजे में निर्देश दिए की दक्षिण में किसी हाल में अपराधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसी के भी दबाव से कोई कार्य नहीं रुकना चाहिए।डीसीपी ने पीड़ित परिवारों,पीड़ित बिटिया व अभिमन्यु गुप्ता को आश्वस्त किया की अपराधी हर हाल में पकड़े जाएंगे और पीड़ितों को न्याय मिलेगा।
अभिमन्यु गुप्ता, सिया राजी,हरिओम प्रजापति, मो साबिर,काले खान,तौसीफ सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
महिलाओं से बढ़ते अपराध से जनता में भयंकर आक्रोश:अभिमन्यु गुप्ता


















