Advertisement

कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त श्री शिवशरणप्पा जीएन की उपस्थिति में आज दिनांक 12.09.022 को अपरान्ह 1.00 बजे विजय नगर स्थित फॉयर स्टेशन के सामने से जा रहे रफाका नाले पर कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संचालित परियोजना “स्टेशनरी ट्रैश स्कीमर“ का सफल डेमो किया गया। मौके पर श्री राहुल अवस्थी, इन्फ्रा0 एक्सपर्ट एवं देशमी इण्डिया प्रा0 लि0 के प्रतिदिन श्री अशोक वर्धन पाण्डेय उपस्थित रहे।

देशमी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि “स्टेशनरी ट्रैश स्कीमर“ नाले की फ्लोटिंग को हटाने के लिए सबसे कारगर मशीन है। मशीन की कार्य क्षमता के बारे में भी अवगत किया गया कि मशीन एक सिंगल शिफ्ट में लगभाग 5 एमटी वेस्ट कलेक्ट करती है। इस “स्टेशनरी ट्रैश स्कीमर“ की लागत मय जीएसटी सहित 82.60 लाख रू0 है।

इस सम्बन्ध में नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिये गये कि महीने के हिसाब से रोस्टर बनते हुए नगर के प्रमुख नालों को चिन्हित करते हुए 5 से 7 लोकेशंस की पहचान की जाए और रोस्टर के अनुसार ही मशीन की स्थापना की जाए, जिससे की नालों से तैरती हुई सामग्री निकला जा सके, और साथ ही साथ निकले हुए अपशिष्ट को ट्रांसफर स्टेशन पर अथवा सीधे पनकी भवसिंह स्थित सॉलिड वेस्ट प्लान्ट पर भेजा जाए। जैसे ही रोस्टर के अनुसार “स्टेशनरी ट्रैश स्कीमर“ का कार्य प्रारम्भ हो जाये, तो इसके औचक निरीक्षण हेतु स्वयं अथवा अधिकृत अधिकारी को मौके पर भेज कर इसके कार्य को चेक किया जायेगा

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh