रविवार 11 सितंबर, कर्नल आलोक नारायण, प्रवर्तन अधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम प्रवर्तन दल ने शाम 6 बजे से प्रतिबंधित पॉलीथीन के लिए अभियान चलाया। दल के सदस्यों ने सादे कपड़ों में छोटी टुकड़ियों में बंट कर जगह जगह माल वाहक गाडियां चेक की ।
विजय नगर चौराहे के पास एक टाटा एस लोडर नंबर यूपी 78एफएन9187 पकड़ा गया जो 27 बोरियों में विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग इस्पात नगर से घंटाघर स्थित कई दुकानों में सप्लाई करने ले जा रहा था।
गाड़ी को कब्जे में लेकर नगर निगम परिसर में रात के लिए खड़ा कर दिया गया। 12 तारीख की सुबह माल को तौला गया जो 675 किलो निकला। माल के मालिक सुनील गुप्ता से राजस्व निरीक्षक दिग्विजय नाथ द्वारा 50,000 रुपए जुर्माना वसूला गया।

जब्त माल को तत्काल नगर निगम की गाड़ी से निस्तारण हेतु पनकी कूड़ा प्लांट भेज दिया गया।
इस अभियान में प्रवर्तन दल के सूबेदार अवधेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र स्वरूप, रामेंद्र सिंह, हवलदार इंद्रजीत, भूपेंद्र, राजेश, राज नारायण, जितेंद्र बहादुर, राम नरेश, धनंजय, जितेंद्र इत्यादि शामिल रहे।



















