Advertisement

दिनांक 12.09.2022 को नगर आयुक्त श्री शिवशरणप्पा जी0एन0 के दिशा निर्देशन में नगर निगम मोतीझील मुख्यालय स्थित प्रमिला सभागार में सुबह 11ः00 बजे से पालतू कुत्तों का रजिस्टेशन एवं एण्टी रैबीज टीकाकरण का आयोजन किया गया। कैम्प का शुभारम्भ सर्वप्रथम माननीय महापौर महोदया श्रीमती प्रमिला पाण्डेय द्वारा किया गया। कैम्प में सर्वप्रथम मा0 महापौर महोदया के पालतू कुत्ता ’’टायसन’’ का टीकाकरण एवं रजिस्टेशन कराया गया। महापौर महोदया द्वारा समस्त नागरिको से अपील की गयी कि अपनी और समाज के अन्य लोगो की सुरक्षा के लिये पालतू कुत्तों का टीकाकरण करवायें, साथ ही साथ नगर निगम में रजिस्टेशन भी कराये। कुत्तो को पालना अच्छा शौक है लेकिन कुत्तों को पालते समय सभी नियमों का पालन भी अवश्य करें।
आज दिनांक 12.09.2022 को मोतीझील मुख्यालय स्थित प्रमिला सभागार में कुल 352 कुत्तो का रजिस्टेªशन किया गया, जिनमें से 182 विदेशी नस्ल एवं 170 देशी नस्ल के कुत्ते है तथा 276 कुत्तो का टीकाकरण भी किया गया। विदेशी नस्ल के कुत्तो में जर्मन शेफर्ड, पॉमेरियन, हस्की, लेब्राडोर, पग, ग्रेटडेन, गोल्डन रिट्रीवर, शिटजू, स्पिटज आदि एवं देशी कुत्तो का टीकाकरण भी किया गया। आयोजित किये गये कैम्प में एन0जी0ओ0 फ्रेन्डिकोज सेसा ’’रजि0’’, सेवादान फाण्डेशन, उम्मीद एक किरण एवं अन्य संस्थाओ द्वारा सहयोग किया गया। कैम्प में टीकाकरण हेतु डा0 महेन्द्र सिंह, डा0 अक्षत शुक्ला, डा0 सी0के0 शुक्ला, डा0 विवेक सिंह एवं डा0 अश्वनी सिंह के पैनल के दिशा निर्देशन में कुत्तो का सफल टीकाकरण किया गया। उक्त के अतिरिक्त कुत्तो में हिंसक प्रवृत्ति को विकसित होने से रोकने के लिये उचित फीडिंग, उचित टेªनिंग एवं उचित केयरिंग की आवश्यकता है। कैम्प में कुत्तो में टीकाकरण कराये जाने हेतु 70 प्रतिशत महिला डॉग आनर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा नगर निगम द्वारा प्रथम कराये गये इस प्रकार के आयोजन की प्रशंसा भी की गयी। नगर आयुक्त महोदय द्वारा कुत्तों के ऑनलाइन लाइसेंस को और सरल बनाये जाने के लिये मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी नगर निगम कानपुर को निर्देशित किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डा0 आर0के0 निंरजन, प्रवर्तन अधिकारी श्री आलोक नारायन, पशु चिकित्सा विभाग के राजस्व निरीक्षक श्री अमित शंकर, श्री राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, नायब मोहर्रिर, श्री रविन्द्र यादव, श्री शैलेन्द्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के पश्चात् मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी द्वारा समस्त संस्थाओ, नागरिको एवं कर्मियो को आभार प्रकट किया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh