रोटरी क्लब ऑफ कानपुर विनायक श्री के अधिष्ठापन समारोह में कमिश्नर कानपुर बीपी जोगदंड, ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस आनंद प्रकाश तिवारी एवं एडीसीपी बृजेश श्रीवास्तव ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सचिव को दी शुभकामनाएं
रोटरी क्लब की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पवन अग्रवाल एवं रोटेरियन विवेक गर्ग ने रोटरी क्लब आफ कानपुर विनायक श्री के कार्यों की करी सराहना
रोटरी क्लब ऑफ कानपुर विनायक श्री के पूर्व सचिव रोटेरियन डॉ हेमंत मोहन एवं पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अनीता गुप्ता ने क्लब द्वारा विगत वर्ष किए गए कार्यों की दी जानकारी

माल रोड स्थित होटल ग्रैंड गीत में आज रोटरी क्लब ऑफ कानपुर विनायक श्री का अधिष्ठापन समारोह संपन्न हुआ जिसमें रोटेरियन मनोज कुमार पांडे ने क्लब अध्यक्ष एवं रोटेरियन डॉक्टर आरती मोहन ने क्लब सचिव का पद ग्रहण किया। भूतपूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अनीता गुप्ता ने अपना रोटरी कॉलर नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन मनोज कुमार पांडे को एवं भूतपूर्व सचिव रोटेरियन डॉ हेमंत मोहन ने अपनी रोटरी पिन नवनियुक्त सचिव रोटेरियन डॉक्टर आरती मोहन को सौंपकर क्लब की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पवन अग्रवाल एवं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में रोटेरियन विवेक गर्ग एवं रोटेरियन अरुण खन्ना उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ।कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन अनुपमा गुप्ता एवं रोटेरियन मंजू बांगर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन राजेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में रोटेरियन डॉ हेमंत मोहन, रोटेरियन सचिन दीक्षित, रोटेरियन अनीता गुप्ता , रोटेरियन मंजू बांगर , रोटेरियन ज्योति दिक्षित, रोटेरियन गुंजन पांडे, रोटेरियन विवेक गुप्ता, रोटेरियन आर के बांगर, रोटेरियन सुरभि गुप्ता, रोटेरियन आलोक गुप्ता समेत 200 से अधिक लोग उपस्थित रहे



















