कानपुर,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है।कानपुर के व्यापारियों के बीच और किदवई नगर विधानसभा में सदस्यता अभियान अभिमन्यु गुप्ता द्वारा लगातार चलाया जा रहा है।अभिमन्यु गुप्ता सपा से विधानसभा प्रत्याशी रहे हैं और सपा की व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव भी।साथ ही वे उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।उनके अलावा उनके साथ सपा से जुड़े व्यापारी नेता विनय कुमार,शुभ गुप्ता,जय गुप्ता,मनोज चौरसिया,प्रदीप तिवारी, मो शाहरुख खलीफा,अमित चढ्ढा,आजाद खान भी व्यापारियों के बीच सदस्यता अभियान चला रहे हैं। किदवई नगर विधानसभा में सैकड़ों की संख्या में नए सदस्य जुड़ चुके हैं।किदवई नगर विधानसभा में सपा नेता नसीरुद्दीन,प्रीतम सिंह,दीपक खोटे, रेशू यादव,फैज़ महमूद,जय नवीन,मो साबिर,काले खान,तौसीफ सिद्दीकी, साकिफ़ कुरैशी,चंदन बादशाह,महेश कनौजिया भी जोरशोर और पूरी मजबूती से अभिमन्यु गुप्ता के साथ सपा का सदस्यता अभियान चला रहे हैं।अभिमन्यु गुप्ता सपा नेताओं व सदस्यों से किदवई नगर विधानसभा और नगर के व्यापारियों की हर समस्या के लिए संघर्ष करने के लिए सबको लगातार जागरूक कर रहे हैं। अभिमन्यु गुप्ता सभी को समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव जी के लिए निष्ठा से काम करने की अपील कर रहे हैं और लगातार जनता के सुख दुख के शामिल रहने को भी कह रहे हैं।व्यापारी,युवा,मजदूर सभी बढ़ चढ़कर सदस्यता ले रहे हैं। अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की केवल समाजवादी पार्टी ही प्रदेश में व्यापारियों,युवाओं,किसानों,छात्रों,मजदूरों,शिक्षकों,अधिवक्ताओं,चिकित्सकों आदि की आवाज उठाती है।


















