Advertisement

उत्तर प्रदेश,जनपदों मे गैर मान्यता प्राप्त मदरसों पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सर्वे रिपोर्ट मांगी गई

उत्तर प्रदेश,जनपदों मे गैर मान्यता प्राप्त मदरसों पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सर्वे रिपोर्ट मांगी गई है। कानपुर प्रशास ने जांच कर रिपोर्ट तैयार करना भी शुरू कर दिया है।सर्वे रिपोर्ट पर हो रही कार्यवाही पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार ने बताया–कि जिलाधिकारी स्तर से एडीएम सिटी के निर्देश पर सितम्बर तक कमेटी गठित हो चुकी है ।
निर्देश के अनुसार :– 5 अक्टूबर तक प्रत्येक जनपद मे मदरसों के सर्वे का कार्य पूरा किया जाये,और 25 अक्टूबर तक सर्वे रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को प्रेषित की जाये।अभी तक के सर्वे मे कानपुर शहर के अंदर 22 गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की सूचना आयी है।ब्लॉक पर सर्वे चल रहा है।निर्धारित समय पर सूचना शासन को पहुंचाई जाएगी।

राजू शर्मा
UPTV7 से

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh