ताला लगे घरों की रेकी कर ताला तोड़कर करते थे चोरी
-थाना हनुमंत विहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता
-थाना हनुमंत विहार. थाना नौबस्ता क्षेत्र में कर चुके हैं चोरी
-ठिलिया पर कबाड़ की फेरी लगाकर घरों की रेकी करते थे
कानपुर: दिन में ठिलिया लेकर कबाड़ की फेरी लगाना और इस बहाने काफी दिनों से ताला बन्द घरों की रेकी कर लेना। फिर रात्रि में घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोरो को थाना हनुमंत विहार पुलिस ने दबोच लिया है। शातिर चोर लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पूछताछ में चोरो ने नौबस्ता और हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें कबूल की हैं। पुलिस चोरी की अन्य घटना के संबंध में अभियुक्तगण से पूछताछ कर अग्रिम विधिक कारवाई कर रही है।
मंगलवार शाम गड़रियनपुरवा पार्क की ओर जाने वाले रोड के पास खाली प्लाट से दो अभियुक्त को दबोचा गया। अभियुक्तो की पहचान 1. इम्तियाज अहमद पुत्र अहमद हसन निवासी इकारी थाना थरियांव जनपद फतेहपुर उम्र करीब 36 वर्ष हाल निवासी पंचबीघा हरी मजार जिम के सामने मछरिया गाँव किराये के मकान मे थाना नौबस्ता कानपुर 2. गिरजाशंकर कुशवाहा पुत्र स्व0 रामगुलाम कुशवाह निवासी मकान न0 287 बाबा नगर चतुर्वेदी बिल्डिंग मछरिया थाना नौबस्ता कानपुर नगर उम्र करीब 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी की कई घटनाओं का माल व चोरी करने के उपकरण बरामद हुए हैं।


















