Advertisement

शैल्बी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल्स द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया

कानपुर, रविवार को द होटल लैंडमार्क में शैल्बी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल्स के डॉक्टरों द्वारा महत्वपूर्ण कानपुर ऑर्थोपेडिक सिम्पोजियम 2026 संगोष्ठी के आयोजन के अवसर पर हड्डियों एवं जोड़ों के स्वास्थ्य,आधुनिक ऑर्थोपेडिक उपचार,नई चिकित्सा तकनीकों तथा जन-जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ डॉ. विक्रम शाह एवं डॉ. भारत गज्जर अपने विचार साझा किया आपको बता दे कि बढ़ता स्क्रीन टाइम,घंटों बैठकर काम करने की आदत, मोटापा और शारीरिक गतिविधियों में कमी आज हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं का बड़ा कारण बनते जा रहे हैं। पहले जहां घुटनों,रीढ़ और कूल्हों की समस्याएं मुख्यतः बुजुर्गों में देखी जाती थीं, वहीं अब 25 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों में भी ये समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसी गंभीर विषय को केंद्र में रखते हुए संगोष्ठी का उद्देश्य लोगों को आधुनिक ऑर्थोपेडिक उपचार, रोकथाम और समय पर जांच के महत्व के प्रति जागरूक करना था। संगोष्ठी में घुटनों, कूल्हों, रीढ़ और कंधों से संबंधित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। शैल्बी हॉस्पिटल के संस्थापक एवं भारत में घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी के अग्रणी विशेषज्ञ डॉ. विक्रम शाह ने आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न हो रही ऑर्थोपेडिक चुनौतियों पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि लंबे समय तक बैठकर काम करना, मोबाइल और कंप्यूटर का अत्यधिक उपयोग, गलत पॉश्चर तथा अनियमित दिनचर्या युवाओं को भी कम उम्र में कमर दर्द, गर्दन दर्द और घुटनों की समस्याओं की ओर धकेल रही है।उन्होंने कहा कि आधुनिक ऑर्थोपेडिक उपचार पद्धतियों ने चिकित्सा क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं। आज अत्याधुनिक तकनीकों और मिनिमली इनवेसिव सर्जरी के माध्यम से मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव और पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज रिकवरी मिल रही है। डॉ. विक्रम शाह ने कहा कि लोग अक्सर शुरुआती जोड़ों या कमर दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे समस्या आगे चलकर गंभीर रूप ले लेती है और उपचार अधिक जटिल हो जाता है वही उन्होंने कहा कि जागरूकता,समय पर जांच और जीवनशैली में सुधार हड्डियों और जोड़ों की समस्याओं से बचाव के लिए बेहद आवश्यक हैं। शैल्बी हॉस्पिटल्स ने ऑर्थोपेडिक्स के साथ-साथ अन्य सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं में भी अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। अहमदाबाद स्थित शैल्बी हॉस्पिटल्स अत्याधुनिक डेंटल केयर के लिए भी देश-विदेश में जाना जाता है। डेंटल विभाग की प्रमुख डॉ. दर्शिनी शाह कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री एवं डेंटल इम्प्लांटोलॉजी की अग्रणी विशेषज्ञ हैं। सिंगल-सिटिंग,दर्दरहित रूट कैनाल ट्रीटमेंट और इमीडिएट लोडिंग डेंटल इम्प्लांट में उनकी विशेषज्ञता के चलते पिछले तीन दशकों से देश-विदेश के हजारों मरीज आधुनिक,सुरक्षित और विश्वस्तरीय दंत चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh