Advertisement

इंजीनियर्स डे पर रक्तदान शिविर का आयोजन

कानपुर, इंजीनियर दिवस पर लोक निर्माण विभाग के संघ भवन में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में इंजीनियर्स दिवस के अवसर पर रक्तदान का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य अतिथि डा0 लुबना खान तथा राजा भरत अवस्थी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,इं0ए0एन0द्विवेदी उपस्थित रहे।इं कोमल सिंह पूर्व क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने बताया कि जूनियर इंजीनियर्स अपने राजकीय कार्यों के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं उसी के तहत आज इंजीनियर डे पर सभी जिलों में डिप्लोमा इंजीनियर्स रक्तदान करते हैं जिससे कि रक्त की कमी के कारण किसी की असमय मृत्यु न हो।आज संघ भवन में इं मनीश गौतम,इं राजकुमार सहित तमाम जूनियर इंजीनियर्स ने रक्तदान किया है। आज के कार्यक्रम के व्यवस्थापक इं जितेन्द्र पाल तथा आज ,इं रुपेश कुमार,इं कमलेश यादव,इं गजेन्द्र सिंह, इं आर के पालीवाल जी सहित तमाम जूनियर इंजीनियर्स उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh