कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अन्तर्गत चुन्नीगंज, कानपुर स्थित निर्माणाधीन कन्वेन्शन सेंटर में मेट्रो द्वारा रोके गये कार्यों हेतु मण्डलायुक्त महोदय के आदेश के क्रम में श्री शिवशरणप्पा जी0एन0 नगर आयुक्त/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की अध्यक्षता में आज दिनांक 15.09.2022 को अपराह्न 01ः00 बजे मोतीझील स्थित नगर आयुक्त कार्यालय कक्ष में एक बैठक आहुत की गयी। उक्त बैठक में सहायक परियोजना प्रबन्धक (उ०प्र० मेट्रो कानपुर परियोजना), परियोजना प्रबंधक (गंगा प्रदूषण नियंत्रक इकाई, उ०प्र० जल निगम शहरी, कानपुर), सहायक अभियंता (निर्माण खण्ड, केस्को, कानपुर) तथा कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की कार्यदायी संस्था मेसर्स एम.एच.पी.एल. इण्डिया प्रा० लि० के प्रतिनिधि व अन्य पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया उक्त बैठक में निर्माणाधीन कन्वेन्शन सेन्टर परियोजना में मेट्रो द्वारा रोके गये कार्याें को मेट्रो के प्रतिनिधि द्वारा कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कराये जा रहे कार्यों को हरी झण्डी दिये जाने हेतु पत्र प्रेषित करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही नगर आयुक्त/मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा अन्य विभागों से उपस्थित प्रतिनिधियों को कन्वेन्शन सेन्टर के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा हेतु कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड व कार्यदायी संस्था से समन्वय व पत्राचार के माध्यम से सभी समस्याओं का निराकरण किये जाने हेतु आदेशित किया गया। जिससे चुन्नीगंज में निर्माणाधीन कन्वेन्शन सेन्टर परियोजना के कार्य में किसी भी प्रकार का विलम्ब न हो तथा स्मार्ट सिटी मिशन फेस-1 के पूर्ण होने के पूर्व उक्त परियोजना को पूर्ण किया
कानपुर स्मार्ट सिटी को लेकर नगर आयुक्त की बैठक आहूत की गयी


















