Advertisement

जिलाधिकारी , नगर आयुक्त द्वारा संयुक्त रूप से लक्ष्मीपुरवा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया

जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 , नगर आयुक्त श्री शिवशरणप्पा जी0एन0द्वारा संयुक्त रूप से लक्ष्मीपुरवा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए स्थानीय लोगों से वार्ता की। लोगों द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में जलभराव के कारण काफी कठिनाई हो रही है ,इस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को लगातार निगरानी करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में पानी के टैंकर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए । उन्होंने लक्ष्मी पुरवा में राशन वितरण कराने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को कैंप लगाकर राशन वितरण करने के भी निर्देश दिए कि तत्काल क्षेत्र में राशन वितरण सुनिश्चित कराए जाएं।
जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्र में छिड़काव एवं आवश्यक दवाओं का वितरण सुनिश्चित किए जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh