KDA रेजीडेंसी अपार्टमेंट निवासियों की योगी सरकार से गुहार,,योगी जी ध्वस्त करा दीजिए हमारा अपार्टमेंट …।
कानपुर के किदवई नगर में अपार्टमेंट मालिकों ने लगा दिए बैनर
KDA (कानपुर विकास प्राधिकरण) के भ्रष्टाचार से अजीज आ चुके हैं अपार्टमेंट में रहने वाले
267 फ्लैट स्वामियों ने पूरे KDA रेजीडेंसी अपार्टमेंट में लगा रखे हैं बैनर
KDA द्वारा निर्मित अपार्टमेंट को बनवाने में KDA अधिकारियों ने किया है बड़ा भ्रष्टाचार
अपार्टमेंट की मेन बीम में आ चुकी है दरार,दीवारों से छूट रहा पानी का फव्वारा
शिकायत के लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी KDA ने नहीं की कोई कार्रवाई ।।
कानपुर के किदवई नगर “ओ ब्लॉक” में कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) द्वारा केडीए रेजीडेंसी नामक अपार्टमेंट 3 वर्ष पूर्व निर्मित कराए गए थे इस केडीए रेजीडेंसी अपार्टमेंट में कुल 267 फ्लैट बने हैं जिनमें लोग निवास कर रहे हैं। KDA रेजीडेंसी अपार्टमेंट में रहने वाले बाशिंदों ने अपार्टमेंट के चारो तरफ़ बैनर लगाकर योगी सरकार से अपार्टमेंट को ध्वस्त किए जाने की मांग की है।
आपको बताते चले कि KDA रेजीडेंसी अपार्टमेंट की बीम में दरारें हैं दीवारों से पानी बह रहा है बारिश में यह पानी दीवारों से फबव्वारे की तरह बहने लगता है अपार्टमेंट के निवासियों ने कई बार KDA अधिकारियों से शिकायत की पर सुनवाई के नाम पर सिर्फ़ उन्हें बेवकूफ बनाया गया। लोगों का कहना है की केडीए ने फ्लैट बेचते वक्त सभी अपार्टमेंट में लिफ्ट होने की जानकारी दी थी मगर वो भी नहीं लगाई गई।साथ ही लोगो का कहना है की फ्लैट में उन्होंने अपनी जीवन भर की कमाई लगाई है मगर अब वो अपने को ठगा हुआ महसूस कर करे है। KDA रेजीडेंसी के निवासियों ने योगी सरकार से अपने ही आशियानों को ध्वस्त करने की गुहार लगाई है।उनका कहना है की सभी फ्लैटों को पूरी तरह से धवस्त किया जाए और फिर से फ्लैट बना कर उन्हे दिए जाएं नही तो इन फ्लैट में रहने वाले लोगो के साथ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।


















