Advertisement

सेवा पखवाडे़ के अन्तर्गत मा0 प्रधानमंत्री जी के जीवन और व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी का मा0 सांसद ने किया उदघाटन

 

कानपुर नगर -अन्त्योदय के उपासक मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2022 तक मनाया जायेगा। सेवा पखवाडे़ के अन्तर्गत मा0 प्रधानमंत्री जी के जीवन, कृतित्व और व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी तथा केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं विषय प्रदर्शनी जिला प्रशासन व सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ0प्र0 के सौजन्य से प्रमिला सभागार, मोतीझील में लगाई गयी, जिसका मा0 सांसद श्री सत्यदेव पचौरी द्वारा उदघाटन कर अवलोकन किया गया। उदघाटन के समय मा0 महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय, मा0 विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार, श्री महेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री सुनील बजाज उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मा0 सांसद जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। मा0 प्रधानमंत्री जी ने बचपन से लेकर आज तक जो सेवा की है, समाज के लिए जो कार्य किए हैं, उनकी प्रदर्शनी लगी है, समाज को यह संदेश देने के लिए कि हम जिये हैं समाज के लिये, कार्य कर रहे हैं समाज के लिये, राष्ट्र के विकास के लिए योगदान दे रहे हैं समाज के लिये, उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा देश को एक नई दिशा देने व देश की दशा बदलने का कार्य किया जा रहा है।
मा0 महापौर ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक जो संघर्ष किये हैं इस प्रदर्शनी में उनकी जीवनी और उनके संघर्षों की कहानी यहां पर देखने को मिली और निश्चित तौर पर हम यह कहेंगे कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारा देश फिर से सोने की चिड़िया कहलायेगा, यह हमें पूरा विश्वास है।
इस अवसर पर प्रभारी जिला सूचना अधिकारी श्री कौशलेन्द्र सिंह द्वारा मा0 जनप्रतिनिधियों व उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों अधिकारियों को मा0 प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व पर लिखी गई पुस्तकें भेंट की गई तथा जनसामान्य में वितरण कराया गया।
कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त श्री सूर्यकांत त्रिपाठी, सहायक अभियंता डी0आर0डी0ए0 श्री अखिलेश पाण्डेय, क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी श्रीमती शिखा अवस्थी सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh