Advertisement

दलित कांग्रेस कमेटी द्वारा लखीमपुर कांड के विरोध मे प्रदर्शन

दलित कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण के तत्वधन में दलित कांग्रेस कानपुर नगर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष सुनील बाल्मीकि के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के तमोलीन गांव में दो दलित लड़कियों की बलात्कार कर पेड़ पर फांसी से लटकाकर निर्मम हत्या कर दी गई। जिसमें कि कानपुर पर पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया !तथा जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन प्रेषित किया गया ! ज्ञापन के माध्यम से मांग किया कि पीड़ित परिवार को 2 करोड़ रुपये मुआवजा तथा चारों हत्यारों को फांसी की सजा हो एवं लखीमपुर की बेटियों को न्याय की मांग किया ! विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित दिनेश दीक्षित, अमित पाण्डेय अध्यक्ष, मोहित अंटू, चन्द्र पाल, मुकेश पाण्डेय वार्ड अध्यक्ष धीरज तम्बे, रामू बाल्मीकि धर्मेंद्र भारती चंद्रा देवी आदि लोग मौजूद रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh