कानपुर।आज प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने भीख मांग कर अन्याय,उत्पीड़न,भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए नोटबंदी,जीएसटी,बगैर तैयारी के लॉकडाउन,महंगाई, एफडीआई,ऑनलाइन व्यापार,खाद्य सामग्री पर जीएसटी लगाने आदि के खिलाफ आवाज उठाई और प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए व्यापारियों को सभी मुद्दों पर राहत देने की मांग की
उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार,मंडल महासचिव आजाद खान के नेतृत्व में आयोजित भीख मांगो जन्मदिन मनाओ कार्यक्रम में काफी तादाद में व्यापारी मौजूद रहे।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की सरकार की नोटबंदी,जीएसटी और एफडीआई व ऑनलाइन व्यापार को मिल रही छूट ने व्यापार और व्यापारी को बर्बाद कर दिया।आज व्यापारी भीख मांगने की कगार पर खड़े हैं।महंगाई ने जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। जहां एक उद्योगपति दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन रहे हैं तो वहीं करोड़ों व्यापारी भुखमरी की कगार पर हैं।मोदी जी के जन्मदिन पर उनसे प्रार्थना है की वे व्यापारियों को विसंगतिपूर्ण व जटिल जीएसटी से राहत दें और साथ ही खाद्य सामग्री पर जीएसटी वापिस लें।पेट्रोल डीजल को जीएसटी में लाने की मांग और खुदरा व्यापारियों को ऑनलाइन व्यापार से संरक्षण देने के लिए ऑनलाइन व्यापार पर अतिरिक्त 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की भी मांग की गई।प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा की हमसब को उम्मीद है की अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री व्यापारियों को राहत देने का काम करेंगे।आजाद खान ने कहा की व्यापारियों की दुर्गति रोकी नहीं गई तो भयावह स्तिथि उत्पन्न हो जाएगी।प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार,प्रदेश अध्यक्ष युवा शुभ गुप्ता,मंडल महासचिव आजाद खान,कानपुर महानगर अध्यक्ष मनोज चौरसिया,महासचिव प्रदीप तिवारी,कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष पवन,उपाध्यक्ष काले खान,शेषनाथ यादव,तौसीफ खान आदि थे।
व्यापारियों ने भीख मांग कर मनाया मोदी जी का जन्मदिन


















