भारतीय दलित पैंथर द्वारा कम्पनी बाग चौराहा डॉ० बाबा साहब अम्बेडकर प्रतिमा स्थल नवाबगंज से डॉ० अम्बेडकर धम्म चेतना वाहन जुलूस / रैली का आयोजन किया गया। अम्बेडकर चेतना रैली में 4 पहिया वाहनों व सैकड़ों की संख्या में दो पहिया वाहनों के साथ अम्बेडकर अनुयायियों ने शिरकत की अम्बेडकर धम्म चेतना वाहन जूलूस / रैली कम्पनी बाग चौराहा नवाबगंज से प्रारम्भ होकर आर्य नगर चौराहा, दी चाट चौराहा स्वरूप नगर, मधुराज नर्सिग होम, मोतीझील, ईदगाह, बकरमण्डी, चुन्नीगंज, ग्वालटोली चौराहा, लीलामणि हास्पिटल, कचहरी, पैराडाइस होटल होते हुए नानाराव पार्क अम्बेडकर प्रतिमा स्थल फूलबाग पर समाप्त हुई कार्यक्रम समाप्त होने के उपरान्त कार्यक्रम के संयोजक एवं भारतीय दलित पैंथर के प्रान्तीय अध्यक्ष पैंथर धनीराम बौद्ध ने आये हुए जन समूह को सम्बोधित करते हुए बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कृषि मण्डी समिति पुखरायां कानपुर देहात में इस वर्ष भी अम्बेडकर मेला एवं बौद्ध धम्म दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया जिसमें महान सम्राट महामानव रावण, अशोक सम्राट तथागत गौतमबुद्ध व डॉ० बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की शोभा यात्रा निकाली जायेगी व हजारों की संख्या में लोग हिन्दू धर्म को छोड़कर बौद्ध धम्म की दीक्षा लेगें अम्बेडकर मेले में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय स्वामी प्रसाद मौर्या (पूर्व कैबिनेट मंत्री, भारतीय दलित पैंथर के प्रान्तीय सचिव एडवोकेट विजय सागर ने बताया कि उ०प्र०) व मुख्य वक्ता के रूप में माननीय लक्ष्मण प्रसाद यादव (प्रो० दिल्ली विश्वविद्यालय),व विशिष्ठ अतिथि के रूप में माननीय मंजीत सिंह नौटियाल (राष्ट्रीय भीम आर्मी) सहित तमाम बुद्धिजीवि, विभिन्न प्रदेशों व जनपदों से कार्यक्रम में शिरकत कर रहे है। कृषि मण्डी समिति पुखरायां कानपुर देहात से विशाल शोभा यात्रा निकाली जायेगी जिसमें लगभग 10,000 लोगों के शिरकत करने / आने की सम्भावना है व रात्रि में डॉ० बाबा साहब पर आधारित नाट्य मंचन व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है डॉ० अम्बेडकर बौद्ध धम्म चेतना रैली में प्रमुख रूप से शफीक सिद्दीकी, शिव प्रताप बौद्ध, राजेश गौतम अध्यापक, एम0बी0 गौतम, मुकेश राव, विनोद पाल, शैलेन्द्र कुमार एल०आई०सी०, डब्लू सेठ, मीना वर्मा, राधेश्याम भारतीय, राकेश राव, महावीर कुरील, लालता प्रसाद आजाद, राजेन्द्र कुमार कुरील, नवीनचन्द्र गौतम एडवोकेट, प्रभु दयाल आदिम, चन्द्रशेखर बब्लू, हरिनाथ लल्ला, विष्णुचन्द्रा, अनिल प्रजापति, पवन आदर्श, गोल्डी, अनिल जायसवाल, राकेश श्रीवास्तव, शिव शंकर, रोशन, विनीत कुमार, विनय सेन, जय कठेरिया, सोनू टी-स्टाल, चन्दन निषाद, डॉ० जे०आर० बौद्ध, जीतू सोनकर, कुनाल, अमित गौतम, रिंकू गौतम, रूमी गौतम, वीरेन्द्र गौतम, ऋषि कुमार गौतम, मनीषा पैंथर, जितेन्द्र मिन्टू, बलराम, प्रदीप कुमार, जागेश्वर, राहुल विनय, वासू, श्रीकृष्ण पार्षद, वारिश, कुलदीप परशुराम, राजकुमार, आशीष गुप्ता, अनूप यादव, आनन्द कश्यप, दिलीप पासवान, वीरस्वरूप, मोनू, मोनूपाल, रीतेश पवन गौतम, अरविन्द कुमार (P. W.D.) भारत प्रसाद, विष्णुकुमार, दीपक हास्टल, सुभाष शिक्षक, अश्वेन्द्र सोनकर, प्रकाश सोनकर, अंकुर सोनकर, गुड्डू सोनकर, विक्रम सोनकर, रोहित सोनकर, मोहित सोनकर, सौरभ सोनकर, अजय सोनकर, विवेक सोनकर, अभिषेक सोनकर, निखिल सोनकर, शोले सोनकर, रवि कुशवाहा, अरूण कुशवाहा, टिन्कू गौतम, अमन गौतम, अनूप, मंजीत, मस्तराम पैंथर पुनीत पैंथर, जैकी मोनू, जे.पी. गौतम, मुन्नीलाल, रमेश, जय गोपाल वर्मा, रोहित, बृजेश गौतम, श्रीमती मीना वर्मा, श्रीमती उर्मिला राजपूत, श्रीमती सीमा जीत, श्रीमती बब्ली गौतम, श्रीमती कौशाल्य राजपूत, श्रीमती सुनीता आदि लोग थे।
भारतीय दलित पैंथर द्वारा कंपनी बाग चौराहा से धम्म चेतना रैली


















