40 माह से वेतन न मिलने से परेशान मजदूरों ने आज अपने परिवार के साथ सांसद सत्यदेव पचौरी के घर के बाहर प्रदर्शन किया । मजदूरों ने जोरदार नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया । परिवार के साथ प्रदर्शन करने पहुंचे मजदूरों के साथ बड़ी संख्या में घरेलू महिलाएं भी शामिल थी । प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि पिछले 40 महीने से वेतन न मिलने के कारण मजदूर भुखमरी की कगार पर आ गए हैं । मजदूरो के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे है । मजदूरो ने कहा कि कई बार मांग की गई लेकिन उन्हें अब तक वेतन नहीं मिल सका है । आंदोलित श्रमिको के मुताबिक करोड़ों रुपए खर्च करके लाल इमली में लाइटिंग का काम कराया गया है , मजदूरों को वेतन दे दिया जाता तो उनके आवश्यक कार्य पूर्ण हो सकते थे । मजदूरों ने सांसद सत्यदेव पचौरी से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की । सांसद ने कहा कि पूर्व में भी मजदूरो को वेतन दिलाया था । इस बार भी समस्या के हल के लिए एक सप्ताह में कपडा मंत्री से मुलाकात करेंगे
40 माह से वेतन न मिलने से परेशान मजदूरों ने सांसद सत्यदेव पचौरी के घर के बाहर किया प्रदर्शन


















