Advertisement

निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरो की जहरीली गैस से मौत,

कानपुर –निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरो की जहरीली गैस से मौत, घरवालों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगा कर किया हंगामा,,

कानपुर में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। बर्रा के मालवीय नगर में रविवार दोपहर एक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हो गई। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

 

मालवीय नगर में कुशल गुप्ता अपने मकान का निर्माण करवा रहे हैं। एसीपी गोविंद नगर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि मकान में एक सेप्टिक टैंक बना हुआ है। जिसमें कुछ काम करने के लिए रविवार को शिवा तिवारी (25), अंकित पाल (28) और अमित कुमार (26) घुसे थे। अचानक से उनका दम घुटने लगा। तीनों टैंक के भीतर ही बेजान हो गए। वहां पर मौजूद लोगों ने तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने एक-एक कर तीनों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने बॉडी का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और जमकर हंगामा किया और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करीब परिजनों का आरोप था कि ठेकेदार की लापरवाही से इतना बड़ा हादसा हुआ हालांकि पुलिस प्रशासन ने बड़े बड़े ही सहज ता पूर्वक परिजनों को समझाया और बाद में परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए अब देखने वाली बात यह है कि इस ठेकेदार के ऊपर क्या कार्रवाई होती है ठेकेदार की लापरवाही से 3 लोगों की जान चली गई

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh