जनहित में पचौरी की पहल, शुरू हुआ वार्ड मित्र अभियान सांसद ने कहा, हर घर तक पहुंचेगी सरकारी योजनाएँ
– समस्याएं जानकर समाधान भी तय समय पर होगा…
– सर्वे कर डाटाबेस बनाएंगे, जागरूकता भी फैलाएंगे
– कानपुर लोकसभा के 88 वार्डाे से होगी शुरुआत
– स्वनीति इनीशिएटिव संस्था के ऐप पर होगी हर वार्ड की साप्ताहिक मॉनीटरिंग….
कानपुर नगर। सरकार की विभिन्न क्रियान्वित योजनाओं के लाभ को अब नगर के प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुँचाने व जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं घरेलू सर्वेक्षण करने हेतु नगर से ‘‘वार्ड मित्र अभियान’’ कि शुरुआत होने जा रही है। यह अनूठा अभियान देश का पहला ऐसा फार्मूला होगा जिसका शुभारम्भ कानपुर लोकसभा सांसद सत्यदेव पचौरी कि पहल पर किया जा रहा है। इस अभियान कि शुरुआत नगर में वार्ड स्तर से कि जायेगी जिसके अंतर्गत पहले नगर के 88 वार्डाे से वार्ड मित्र का चयन किया जायेगा….प्रत्येक वार्ड में सर्वें के जरिये शहर के हर गली मोहल्ले, मलीन बस्तीयों में जाकर यह वार्ड मित्र घऱ – घऱ तक सरकार कि विकासशील और सार्वजनिक हितों की योजनाओं की जानकारी दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत को अन्तोदय तक के लाभार्थियों तक पहुंचा कर उन्हें जागरूक भी करेगें।
यह जानकारी रविवार को अपने कैम्प कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के माध्यम से नगर सांसद सत्यदेव पचौरी ने दी… उन्होने कहा कि पूरा देश, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस को ( 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक) ‘‘सेवा पखवाड़े’’ के रूप में मना रहा है। जिसमें जनमानस को उपहार स्वरुप उत्तर प्रदेश की कानपुर लोकसभा में मेरे द्वारा जनसेवा में वार्ड मित्र अभियान की पहल करते हुये पहली बार सर्वजानिक हितार्थ हम एक ऐसे फॉर्मूले का शुभारम्भ करने जा रहे है, जिससे हम शीघ्रता से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न क्रियान्वित योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाएगे । साथ ही नगर के 88 शिक्षित बेरोजगार युवाओ को भी इसके जरिये मानदेय भी प्रदान करेंगे।
सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा कि मेरे द्वारा संकल्पित इस अभियान में ‘‘स्वनीति इनीशिएटिव’’ संस्था सहयोग प्रदान करेगी, जिसकी ट्रस्टी उमा भट्टाचार्य ने जानकारी दी कि शुरुआत में पहले नगर में वार्ड स्तर पर ‘ वार्ड मित्रों ’ का चयन किया जाएगा। जिन्हें इस कार्य हेतु प्रतिमाह उचित स्टीपेण्ड भी प्रदान किया जायेगा। जिसमें यें सभी वार्ड मित्र सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रदर्शन तथा प्रत्येक छोटी बड़ी जन समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के साथ प्रत्येक सप्ताह 50 से 100 परिवारों का सर्वें कर जानकारी प्राप्त करेंगे और साप्ताहिक सर्वें को जनप्रतिनिधिओं की कार्यशैली के बावत फीड बैक भी एकत्र करने के साथ उसे संस्था द्वारा जारी ऐप पर उस डाटा को ऑन लाइन फीड भी किया जायेगा। इसके बाद जनपद के प्रशानिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनका शत-प्रतिशत निराकरण कराया जाएगा। इसके लिये सभी वार्ड मित्रों को संस्था द्वारा ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी…।
सांसद पचौरी ने वार्ता के दौरान यह भी कहा यद्यपि हमारी लोकसभा में यह पायलट प्रोजेक्ट यदि सफल होता है, तो माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भी ग्राम/वार्ड मित्र अभियान को प्रदेश व्यापी अभियान के रूप मे प्रारम्भ किया जाएगा।


















