कानपुर,उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कानपुर नगर के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय चाचा नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गोविंद नगर कानपुर एवं मोहन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोविंद नगर कानपुर के प्रधानाचार्य, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों के वेतन भुगतान में किए गए विलंब के संबंध में शिकायती ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय कानपुर नगर से पैदल मार्च कर जिलाधिकारी कानपुर नगर के कार्यालय मैं पहुंच कर ज्ञापन दिया जिसमें शिकायती बिंदु निम्न वत है चाचा नेहरू इंटर कॉलेज गोविंद नगर कानपुर का जुलाई एवं अगस्त 2022 का वेतन भुगतान अभी तक लंबित है अध्यापक एवं कर्मचारी अत्यधिक पीड़ित हैं।मोहन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोविंद नगर कानपुर का अगस्त 2022 का वेतन लेखा कार्यालय में जमा है परंतु अनावश्यक रूप से अधिनियम विरुद्ध तरीके से आपत्तियां दर्शा कर समस्त स्टाफ का वेतन रोका हुआ है। बीपी एमजी इंटर कॉलेज मंधना कानपुर नगर की प्रधानाचार्या डॉ अंजू कनौजिया का वेतन निर्धारण लंबित रखे हुए हैं और प्रधानाचार्य पद का वेतन भुगतान नहीं कर रहे है।चाचा नेहरू इंटर कॉलेज गोविंद नगर कानपुर के प्रधानाचार्य का अवशेष वेतन भुगतान नहीं कर रहे हैं। उक्त के संबंध में संगठन में मुख्य रूप से हरिश्चंद्र दीक्षित( प्रांतीय अध्यक्ष), शिव बहादुर यादव, सुनील बाजपेई, पंकज कुमार वर्मा, राम भवन गौतम, अखिलेश गुप्ता, विनोद कुमार यादव, अनिल सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।



















