Advertisement

ई0वी0 रामास्वामी नायकर, पेरियार लल‌ई सिंह की जंयती मनाई

कानपुर,बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलाकांत काले द्वारा चलाए जा रहे जाग्रति आंदोलन के क्रम में कानपुर नगर के घाटमपुर तहसील में बांध इंटरकालेज में पेरियार ईवी रामास्वामी नायकर तथा पेरियार लल‌ई सिंह यादव की सामूहिक जंयती मनाई गई!जयंती समारोह की अध्यक्षता कर रहे इं कोमल सिंह दोहरे बामसेफ प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बहुजन समाज महापुरुषों पर माला और विचारों पर ताला डालने का काम कर रहा है जिसके चलते समाज अंधविश्वास पाखंड के दलदल में फंसता जा रहा है अगर देश में महापुरुषों के आंदोलन को सफल करना है तो बामसेफ का सहयोग करना होगा और बहुजन समाज के लोगों को बामसेफ के निरंतर कार्यक्रम करते रहना चाहिए तभी समाज जाग्रत होगा।कार्यक्रम की प्रस्तावना मा जगतपालप्रदेश समीक्षा प्रभारी बामसेफ ने की तथा आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय सचान जिला पंचायत सदस्य,शिव सिंह पाल , जय कुमार सचान,रंजनपासी,श्रीपाल,शिवभजन,डाक्टर राकेश निषाद, आरसी प्रजापति,विजय यादव, सुरेंद्र कुमार शंखवार,सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh