Advertisement

छावनी रामलीला मैदान का एसीपी ने किया विस्तृत निरिक्षण

कानपुर, श्री छावनी रामलीला कमेटी के मैदान में छावनी के सहायक पुलिस कमिश्नर मृगांग शेखर पाठक ने दलबल सहित विस्तृत निरीक्षण किया।श्री छावनी रामलीला मैदान का क्षेत्रफल प्रदेश में सबसे बड़ा है और यहां पर भारी संख्या में जनसमूह दशहरा का आनंद लेने आता है ।एसीपी पाठक ने विशेष रुप से यहां की सुरक्षा समीक्षा एवं जरूरी व्यवस्था अपने संज्ञान में ली है।वृहद स्तर पर हुए इस निरीक्षण में एसीपी पाठक ने एक-एक पहलू को समझा ।निकासी प्रवेश व्यवस्था,सुरक्षा पॉइंट,मेला व्यवस्था पार्किंग आवागमन पुतला दहन स्थल आदि सुरक्षा से संबंधित हर व्यवस्था की समीक्षा की एवं कनिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए । साथ ही साथ उन्होंने कमेटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार से पूर्ण नक्शा समझा एवं जरूरी बदलाव करने के निर्देश दिए ।कमेटी के सदस्यों ने एसीपी पाठक एवं पुलिस बल की भूरी प्रशंसा करते हुए हृदय से नमन किया कि जिस प्रकार से पुलिस बल विशेष रूचि के साथ अपने दायित्व का निर्वहन कर रहा है वह वाकई ही प्रशंसा के पात्र हैं। उनका स्वागत रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार ने किया एवं उनके साथ अजय प्रकाश तिवारी,रामशंकर वर्मा,अजय प्रकाश गुप्ता राजू,विकास राजपूत,आशुतोष भटनागर,शिवम सविता,हर्ष यादव,नितेश पाठक गोलू,शिवा वाल्मीकि,सुमित गौड़, जीतेंद्र तिवारी,अर्शउद्दीन,नफीस,इकबाल रायनी,सुरेंद्र सविता इत्यादि कमेटी के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh