Advertisement

श्रीमद् भगवत गीता जयन्ती आयोजन समिति

श्रीमद् भगवत गीता जयन्ती आयोजन समिति कानपुर प्रान्त के तत्वाधान में आज होटल रॉयल इन सर्वोदय नगर, कानपुर में सी०बी०एस०ई०आई०सी०एस०सी० बोर्ड के प्रबन्धकों, प्रधानाचार्यों के मध्य श्रीमद् भगवत गीता के प्रचार-प्रसार हेतु आगमी दिवस में आयोजित मानव श्रृंखला एवं विशाल “एक गीता एक स्वर कार्यक्रम के तहत ग्रीन पार्क में एक लाख नागरिकों द्वारा एकसाथ गीता वाचन के लिए रूपरेखा का प्रस्तुतीकरण किया गया बैठक में श्रीमद भगवत गीता पर हुई चर्चा के दौरान मुख्य मार्ग प्रमुख श्री अमरनाथ जी ने कहा कि बौद्धिक आन्दोलन को प्रारम्भ करने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि कानपुर हमारी कर्मभूमि है यहाँ से प्रारम्भ किया गया कार्य सदैव पूर्ण होता है। उन्होंने श्रीमद् भगवत गीता के सार को समझाते हुए कहा कि जीवन की समझ न रखने वाला जीव अहंकारी होता है अभिमान से विरक्त रहने के लिए मानव को श्रीमद् भगवत गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। श्रीमद् भगवत गीता कोई पुस्तक नहीं है यह एक तरंग है बैठक में डा० उमेश पालीवाल ने गीता जयन्ती के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि गीता जयन्ती के अवसर पर महाभारत धारावाहिक के श्रीकृष्ण नीतीश भरद्वाज अपनी टीम के साथ उपस्थित रहकर चक्रव्यूह नामक नाटक का मंचन करेंगे तथा ग्रीन पार्क में एक लाख नागरिकों की भीड़ के साथ श्रीमद भगवत गीता का पाठ करेंगे बैठक में संरक्षक मण्डल के सदस्य श्री कृष्ण कुमार दुबे मुन्ना ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अपील की कि हमारा संकल्प है कि छात्रों के स्कूली बैगों में बहुमूल्य पुस्तकों के साथ छोटी सी गीता पुस्तक का रहना अनिवार्य करना चाहिए इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्यों ने आश्वासन दिया कि वह स्कूल बैगों में गीता पुस्तक के साथ आगामी कार्यक्रम मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए बच्चों से संकल्प फार्म भी भरवाया जायेगा कार्यक्रम के दौरान श्री बलराम नरूला, श्री हरविन्दर सिंह लार्ड, श्री परमानन्द शुक्ला, श्री गुरूदेव सलूजा, श्री कमल त्रिवेदी, श्री अवध बिहारी मिश्र, श्री यूसुफ, श्री अखिलेश शुक्ला, श्री अजीत अग्रवाल, सरदार बलविन्दर सिंह, श्री प्रतीक श्रीवास्तव, डा० मनप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh