Advertisement

जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र एवं राज्य सरकार की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 91 अलीगढ़- कानपुर चौड़ीकरण, डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अंतर्गत जनपद कानपुर नगर में अर्जित/ क्रय की जा रही भूमि की वर्तमान स्थिति की समीक्षा , रेलवे ऊपर गांधी सेतु करबिगवां, डेडीकेटेड फ्रंट कॉरिडोर परियोजना (लॉजिस्टिक पार्क) हेतु अर्जित की गई भूमि की वर्तमान स्थिति एवं रिंग रोड की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान उन्होंने समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण करने में जो समस्या आ रही है या जिन स्थानों पर कार्य किया जा रहा है उसमें किसी प्रकार की समस्या आती है तो तत्काल संबंधित एसडीएम, अपर जिलाधिकारी भू अध्याप्ति एवं मुझे स्वयं अवगत कराएं ताकि आ रही बाधाओं को तत्काल निस्तारित करते हुए कार्य को तेजी से पूर्ण किया जाए।
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 91 अलीगढ़ / कानपुर मार्ग की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जिन स्थानों पर भूमि अधिग्रहण का कार्य किया जा चुका है तत्काल उन स्थानों पर कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि उत्तरीपुरा बिल्हौर बायपास का कार्य प्रत्येक दशा में नवंबर माह में पूर्ण करें तथा चौबेपुर, शिवराजपुर बाईपास का कार्य जनवरी 2023 तक प्रत्येक स्थिति में पूर्ण करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक स्थिति में सर्विस रोड का कार्य गुणवत्तापूर्ण किया जाए ताकि यातायात सुगम चलता रहे। जिलाधिकारी ने रेलवे ऊपर गांधी सेतु 67 करबिगवां के कार्य की समीक्षा की। समीक्षा में यह पाया गया कि करबिगवां रेलवे उपरगामी सेतु निर्माण कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है इस पर जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि मजदूरों की संख्या बढाते हुए युद्ध स्तर पर कार्य पूर्ण कराने के कड़े कराने के कड़े निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी भू अध्याप्ति श्री सत्येंद्र कुमार,उप जिलाधिकारी नर्वल, उप जिलाधिकारी बिल्हौर, उप जिलाधिकारी घाटमपुर,पी 0 डी0 एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग तथा समस्त संबंधित कार्य संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh