Advertisement

फंदे में लटका मिला शव, दूसरी पत्नी पर हत्या का आरोप

कानपुर। थाना कैंट के अंतर्गत मैकू पुरवा के रहने वाले पत्थर ठेकेदार का दुपट्टे में बुधवार की सुबह लटका मिला शव, सुबह बेटी की आँख खुली तो पिता का शव लटकता देख घर में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद इलाक़े में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।

कानपुर के थाना कैंट के अंतर्गत मैकू पुरवा इलाक़े का रहने वाला राकेश कुमार उर्फ पप्पू गांधी पत्थर के काम की ठेकेदारी करते थे। बुधवार की सुबह उनका शव दिवार में लगे डंडे में दुपट्टे के सहारे झूलता मिला। सुबह क़रीब 6 बजे बड़ी बेटी बरामदे में पहुँची तो उसने पिता का शव लटकता देख चीखना शुरु कर दिया। वहीं चीख पुकार सुन क्षेत्रीय लोग इकट्ठा हो गए उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से शव को नीचे उतरवाया और घटनास्थल की जाँच कराई। उसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने आरोप लगाया है कि राकेश की बड़ी बेटी के विवाह को लेकर आए दिन राकेश और उसके दूसरी पत्नी के बीच विवाद होता रहता था।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh