Advertisement

राजू श्रीवास्तव के निधन पर सांसद पचौरी ने जताया गहरा शोक…

कॉमेडी की दुनियां के सबसे फेमस और इंडिया के बेस्ट कॉमेडियन में से एक राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्होंने बुधवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। बीती 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जिंदगी और मौत के बीच 42 दिनों की लंबी लड़ाई लड़ने के बाद आज कॉमेडियन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके असमय दुनियां से यूँ चले जाने से सिर्फ उनके फैंस ही नहीं राजनीतिज्ञयों , समाज सेवियों के साथ बॉलीवुड मे शोक की लहर है। कॉमेडी के बेताज बादशाह का जन्म भी कानपुर मे हुआ और उनके हास्य व्यंगो मे कनपुरिया छाप को देश दुनियां मे खूब सराहा…कानपुर मे भी उनके फैंस के साथ ही राजनीतिज्ञयों के बड़े चेहरों ने भी हृदय से शोक व्यक्त किया है। इस बावत कानपुर नगर लोकसभा के सांसद माननीय श्री सत्यदेव पचौरी जी ने हास्य कलाकार श्री राजू श्रीवास्तव जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने राजू श्रीवास्तव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पण करते हुये कहा की दुनियां को हँसाने वाला आज रुला कर अलविदा कह गया कानपुर सांसद ने दुःखी मन से कहा की हास्य एक ऐसी विधा है जिसे कर पाना अभिनय में सबसे मुश्किल काम माना जाता है। लेकिन राजू ने सिर्फ देश ही नही बल्कि दुनियां भर मे भी अपने हास्य व्यंगो के माध्यम से कानपुरिया अंदाज का सजीव मंचन करते हुये अपने हास्य हुनर की अमिठ छाप छोड़ी.. इतना ही नही उत्तर प्रदेश फ़िल्म विकास परिषद के चेयरमैन बनकर यूपी में फिल्मो के बनने वा यूपी व भोजपुरी कलाकारों के लिये एक नई राह खोल दी थी। इतना ही नहीं राजनीती का सफर हो या फिर समाज सेवा की बात वे परदे पर जितना सहज थे उससे कहीं ज्यादा असल जिंदगी मे वे सरल रहें हर किसी की मदद के लिये हमेशा आतुर रहते थे… ऐसे व्यक्तित्व के रिक्तता की पूर्ती कोई नहीं कर सकता है। वे दुनियां को भले अलविदा कह गये पर उनके हास्य व्यंगों के जरिये चिरकाल तक वे अमर हो गये… उनके परिवार के प्रति मेरी सहानुभूति है और राजू के प्रति गहरा शोक व दुःख है देश की ऐसी अद्धभुत विभूति को नमन है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh