Advertisement

कोआपरेटिव इस्टेट सभागार में चेयरमैन श्री विजय कपूर की अध्यक्षता में, दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में होजरी क्लस्टर के लिये बनने जा रही फ्लैटेड फैक्ट्रीज के आवेदक उद्यमियों, उद्योग विभाग के श्री अजय यादव एवं श्री बलराम नरूला के साथ एक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें श्री अजय यादव ने फ्लैटेड फैक्ट्री की आवंटन सम्बन्धी नीतियों पर प्रकाश डाला। चेयरमैन श्री विजय कपूर ने श्री अजय यादव को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
सर्वप्रथम जेट निटवियर्स के निदेशक श्री बलराम नरूला ने बताया कि औद्योगिक भूमि की कमी को देखते हुए फ्लैटेड फैक्ट्री की अवधारणा को स्वीकृति मिली। यह बड़े गौरव की बात है कि पूरे उत्तर प्रदेश में मात्र आगरा और कानपुर नगर में ही फ्लैटेड फैक्ट्री बनाने की शुरूआत हुई है। उन्होने कहा कि यह चेयरमैन श्री विजय कपूर जी के अथक प्रयासों का परिणाम है कि कानपुर के दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में ये फ्लैटेड फैक्ट्रीज बनने जा रही हैं, जिससे होजरी उद्योग से जुड़े अनेको लघु उद्योगों को नवजीवन मिलेगा और हजारों कामगारों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। उन्होने और होजरी उद्योग से जुड़े लघु उद्यमियों ने माल्यार्पण करके श्री विजय कपूर जी का आभार प्रकट किया। श्री विजय कपूर ने उद्यमियों द्वारा किये गये स्वागत और अभिनन्दन के लिये सबको हार्दिक धन्यवाद किया।
आयोजन में चेयरमैन श्री विजय कपूर के साथ मुख्यतः बलराम नरूला, आर.पी. सिंह, बसन्त लाल विश्वकर्मा, दिनेश कुशवाहा, विकेश गुप्ता, अंकुश खन्ना, भीमसेन, अवधपाल सिंह, अरूण जैन, श्याम बिजलानी, सुभाष शुक्ला, अशोक जुनेजा, नरेश पंजाबी, पम्मी खन्ना, गुरविन्दर सिंह, भानु गोयल, गिरीश बजाज, प्रदीप माहेश्वरी, गुलशन कपूर, एडीशनल सेक्रेट्री सतीश प्रकाश सहित सैकड़ों उद्यमी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh