Advertisement

कानपुर,सिविल लाइन स्थित कैप्सूल रेस्टोरेंट में गोल्डन लायनेस ईस्ट क्लब के अधिष्ठापन समारोह में 2022-23 की नई टीम ने कार्यभार संभाला।अधिष्ठापन मंडल अध्यक्ष चित्रा दयाल ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर वंदना निगम विशिष्ट अतिथि ने नई टीम को शुभकामनाएं दी एवं मुख्य अतिथि वॉइस मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन हेमलता शर्मा ने नई अध्यक्ष अपर्णा सिंह,सचिव मीनू परती एवं कोषाध्यक्ष सुषमा वर्मा को आशीष वचन दिए। वही बताया कि  क्लब के पाँच अध्यापिकाओं को क्लब की वरिष्ठ सदस्य कुंती सिंह ने उपहार देकर सम्मानित किया एवं अध्यक्ष अपर्णा सिंह ने सभी अतिथियों का सम्मान किया वही अपर्णा सिंह ने अपने समर्पण की भावना को सार्थक करते हुए पूरे वर्ष के कार्यो की रूपरेखा बताइ। सभी को शिक्षा गरीबों को खाना,योगा शिविर,स्वास्थ्य शिविर महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता आदि विषयों पर यथाशक्ति कार्य करने का आश्वासन दिया।अध्यक्ष ने बताया कि हमारी क्लब एक बच्ची की पूरे साल की पढ़ाई का खर्च उठा रही है।वही इस अवसर पर मीनू परती,मंजुला शर्मा,मधु टेकरीवाल,रश्मि सिंह,ऋतु जैन,रेखा सिंह,प्रीति माथुर,मंजुला शर्मा,रुचि अग्रवाल,मोनिका अग्रवाल आदि मौजूद रही।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh