Advertisement

कानपुर – घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है,जिसके चलते चोर आये दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने से चूक नही रहे है,ऐसा ही एक मामला घाटमपुर कोतवाली के भदरस गाँव मे देखने को मिला ,जहां बीती देर रात दो युवकों ने सोलर पैनल की दो बैटरी चोरी कर घटना को अंजाम दिया,वही युवको ने घटना को अंजाम देने के दौरान चोरी की गई बैटरी को भदरस स्थित काली मंदिर के पास छिपा दिया,वही सुबह बैटरी ले जा रहे युवको को ग्रामीणों ने पकड़ने के दौरान पुलिस के हवाले कर दिया,
बताते चले कि डॉ राकेश प्रजापति भदरस गाँव के रहे वाले है,जहां बीती देर रात चोरों ने उनके घर से सोलर पैनल बैटरी चुराने के दौरान भदरस स्थित काली मंदिर के पास छिपा दिया,सुबह चोरी की गई बैटरी उठाने आये युवको को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया,वही ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी,वही दोनों आरोपी युवक अजय व मनीष घाटमपुर कोतवाली के बरौली गाँव के रहने वाले बताए जा रहे है,फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवको को हिरासत में ले लिया है,वही पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh