कानपुर। अधिकारियों की लापरवाही से जाजमऊ के असरफाबाद क्षेत्र में धसी सड़क की खबर प्रमुखता से UPTV7 ने बुधवार को चैनल में प्रसारित किया था जिसके बाद वृहस्पतिवार को जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर मरम्मत का काम चालू करवाया।
जाजमऊ के असरफाबाद इलाकेे में मंगलवार को बारिश के कारण सड़क में गड्ढा हो गया था जिसकी जानकारी UPTV7 के पत्रकार मोहम्मद नईम को मिलते ही मौके पर जाकर कवरेज किया था। जिसके बाद खबर को प्रसारित किया था। खबर चलने के बाद सम्बंधित अधिकारी जागे और मौके पर पहुंचकर टूटी सीवर लाइन की मरम्मत का काम चालू करवाया। इतना ही नहीं खबर प्रसारित होने के बाद जाजमऊ क्षेत्र के सरैया इलाके में सड़क पर हुए आधा दर्जन गड्ढों की मरम्मत नगर निगम द्वारा कराई गयी।


















