Advertisement

कानपुर मेट्रो को शुक्लागंज उन्नाव तक ले जाने के लिए मंडलायुक्त 30 सितंबर को करेंगी शुक्लागंज स्थल का निरीक्षण

कानपुर नागरिक मंच ने 2016 से लगातार कानपुर मेट्रो को शुक्लागंज मगरवारा लखनऊ तक ले जाने की मांग निरंतर किया इसी क्रम में आज लखनऊ के मंडल आयुक्त डॉ रोशन जैकब आईएएस से उनके कार्यालय में मिला और कल जो 3702 हस्ताक्षर शुक्लागंज में कराए पूरी फाइल मंडलायुक्त को सौंप दिया मांग 5 बिंदुओं पर की गई!
1_यह की स्पष्ट की रूट दो अति घनी आबादी को जोड़ेगा कानपुर को मुख्य वाणिज्य क्षेत्र और क्षेत्र जहां से प्रतिदिन 3 से चार लाख राहगीर नौकरी पेशा शिक्षा के लिए कानपुर आते हैं इससे घाटे में चल रहे कानपुर मेट्रो को अच्छा खासा आमदनी होगी

2-यह स्थान गंगा घाट गंगा पार करने का सबसे सकरा स्थान है जिससे निर्माण करने मैं कम लागत लगेगी
3- इससे यातायात को बहुत राहत मिलेगी !
4-प्रति दिन लाखों मानव घंटों की बचत होगी जिससे लाखों लोगों की उत्पादकता बढ़ जाएगी और तनावमुक्त होकर स्वस्थ जीवन बिता सकेंगे
5- वहान और ध्वनि प्रदूषण बहुत कम हो जाएगा !
मंडलायुक्त ने अति गंभीरता और संवेदना से नागरिक मंच के ज्ञापन पर मनन किया और प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह आगामी तीस सितंबर दिन शुक्रवार को उन्नाव आकर जो आप लोगों द्वारा मेट्रो स्थल बताया गया उसको मैं स्वयं संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण करूंगी ज्ञात हो कि उन्नाव जिले के हजारों लोग शुक्लागंज में रहते हैं और वहां से आवागमन ठीक ना होने के कारण कोई उद्योग नहीं चल पाते हैं अपनी जीविका चलाने के लिए कानपुर महानगर आते हैं दूसरी दिशा में कानपुर के हजारों मजदूर मगरवारा उन्नाव स्थिति फैक्ट्रियों में भी काम करने जाते हैं इससे पहले कानपुर नागरिक मंच के पदाधिकारियों ने मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कानपुर के मंडला आयुक्त डॉक्टर राज शेखर जी को कानपुर से शुक्लागंज मगरवारा उन्नाव तक मेट्रो का प्रोजेक्ट बनाने के लिए इसी संबंध में ज्ञापन दिए जिसे मंडलायुक्त कानपुर में जल्द इस पर कार्यवाही का आश्वासन दिया था उसी क्रम में आज लखनऊ के मंडल आयुक्त महोदया को ज्ञापन सौंपा जिस पर मंडलायुक्त महोदया ने 30 सितंबर को गंगा घाट स्थल पर निरीक्षण संबंधित अधिकारियों को लेकर करने का आश्वासन दिया!
प्रतिनिधिमंडल में का नेतृत्व छोटे भाई नरौना, सुरेश गुप्ता ने किया साथ श्री पुत्ती लाल वर्मा जिला अध्यक्ष व संजय गुप्ता महामंत्री नागरिक मंच शुक्लागंज राम किशोर पाल अख्तर अली मौजूद थे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh