Advertisement

आकाशीय बिजली गिरने से बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

कानपुर। थाना बिधनु के अंतर्गत कल्याणपुर गांव में पिता-पुत्र खेत में घास काटने के दौरान आकाशीय बिजली चपेट में आ गए। उपचार के दौरान 10 वर्षीय छात्र को मृत घोषित कर दिया पिता का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

थाना बिधनु के अंतर्गत कल्याणपुर गांव के रहने वाले रामबाबू 45 अपने छोटे बेटे कपिल वर्मा 9 के साथ खेत में घास काटने गए थे। उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र चपेट में आ गए। वही गाँव में सूचना होने पर हड़कंप मच गया। आनन फ़ानन में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। काशीराम अस्पताल में कपिल वर्मा को मृत घोषित कर दिया। वही रामबाबू का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर घर परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
बड़े बेटे अनिल वर्मा ने बताया कि पिता किसानी और छोटा भाई कपिल कक्षा चार का छात्र हैं। दोपहर को दोनों लोग खेत में घास काटने गए थे उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों झुलस गए। वही गांव के लोगों सूचना पर खेत पहुंचे तो कपिल वर्मा बुरी तरह से झुलस चुका था। जिसके बाद उपचार के लिए काशीराम अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पिता रामबाबू का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh