Advertisement

कानपुर दक्षिण, बर्रा के शास्त्री चौक स्थित परफेक्ट डेंटल एंड ऑर्थोडॉन्टिक्स डेंटल क्लीनिक के सफलतम 13 वर्ष पूर्ण होने पर डॉ आवेश सचान व डॉ सृष्टि सचान ने समस्त कानपुरवासियों एवं दक्षिण वासियों को 13 वर्षो से डेंटल क्लीनिक को दिये जा रहे प्यार व सहयोग देने पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी, डॉक्टर आवेश सचान ने बताया कि उन्होंने 13 वर्ष पूर्व एक छोटी सी जगह से अपने डेंटल क्लीनिक का शुभारंभ किया था, उनकी मेहनत व ईमानदारी का फल तथा इलाज की वजह से कानपुर की जनता व दक्षिण के निवासियों का पूरा सहयोग उनको 13 वर्षों से मिलता रहा है, जिसके कारण उन्होंने आधुनिक मशीनें डिजिटल एक्सरे व मुख संबंधी व दांतो से संबंधित सभी प्रकार के इलाज की सुविधा उनकी क्लीनिक में उपलब्ध है, डॉक्टर सृष्टि सचान ने बताया कि वह कानपुर में पहली बार जल्द ही डेंटल वैन की सुविधा को शुरू करने जा रही है,जिस डेंटल वैन से ग्रामीण इलाकों व आस-पास के इलाकों में कैंप लगाकर लोगों कि दांतों की समस्याओं का निराकरण नि:शुल्क रूप में किया जाएगा, उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाके के व गरीब लोगों के लिए उनके द्वारा क्लीनिक में प्रत्येक महीने दो बार नि:शुल्क दातों का परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें आए मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवा भी दी जाती है|

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh