Advertisement

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी होने वाले शिक्षक चुनाव में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करने हेतु सघन तैयारी शुरू कर दी है जैसा कि ज्ञात है विधान परिषद स्नातक चुनाव में हुये पहले उपचुनाव में लगभग 99 वर्षों से काबिज़ स्वरूप परिवार से यह स्नातक सीट अरुण पाठक की प्रत्याशिता के साथ छीन ली थी और तब से लगातार भाजपा ही अपना परचम लहरा रही है ,अतः अब भारतीय जनता पार्टी जो उत्साह से लबरेज़ है शिक्षक चुनाव में भी अपने प्रत्याशी उतारने की रणनीति तैयार कर रही है ,जिसके लिये भाजपा दक्षिण की जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल ने बताया कि उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कानपुर दक्षिण जिले के अंर्तगत आने वाली 3 विधानसभा क्षेत्र के संयोजक और जिला संयोजकों को मनोनीत किया है जो मिलकर शिक्षक चुनाव की संगठन की दृष्टि से रणनीति बनाकर इस चुनाव को जीताकर भारतीय जनता पार्टी की झोली में डालने का काम करेंगें ।
संजय कटियार जोकि जिलामंत्री हैं को जिला संयोजक , महेन्द्र मिश्रा को किदवईनगर विधानसभा ,एल बी सिंह पटेल को छावनी विधानसभा और सुरजन इण्टर कालेज सरसौल के प्रधानाध्यापक विनय प्रताप सिंह को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के संयोजक बनाया गया है ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh