Advertisement

सैलून से चोरी हुई बैंक अधिकारी की चेन, एफआईआर दर्ज

सैलून से चोरी हुई बैंक अधिकारी की चेन, एफआईआर दर्ज

कोहना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी

ब्यूटी पार्लर संचालको द्वारा लगातार मुकदमा वापस लेने का पीड़िता पर बनाया जारहा हैँ दबाव….

कानपुर, 22 सितम्बर। अगर आप आप भी ज्वेलरी पहन कर सैलूँन जारही है तों हो जाइये सावधान…. कहीं ब्यूटी ट्रीटमेंट के झांसे में आपके साथ भी टप्पेबाजी न होजाये… जी यें कोई कहानी नही बल्कि एक बैक कर्मी महिला की आपबीती घटना है जो की कोहना थाना क्षेत्र स्थित एक सैलून में बेटे के बाल कटवाने गई ओर फेसियल का झांसा देकर वाइब सैलून स्टॉफ ने महिला की गले की चैन उतरवा ली ओर वापस मांगने पर उन्हें उल्टा धमकी देकर सैलून से चलता किया गया । उक्त मामले को लेकर पीड़िता ने सैलून मालिक समेत 4 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। यह जानकारी काकादेव पाण्डु नगर निवासी पेशे से एसबीआई इंश्योरेंस सीनियर मैनेजर बरखा श्रीवास्तव ने बताई कि 18 सितम्बर को वह पार्वती बांग्ला रोड तिलक नगर स्थित “वाइब सैलून” में बेटे के बाल कटवाने गईं थी। उनका आरोप है कि यहां पर सोनी नाम की कर्मचारी ने ऑफर की बात कहते हुए फेशियल कराने के लिए कहा। फेशियल कराने के दौरान कर्मचारी ने उनकी सोने की चेन
( पेंडल पड़ी हुई ) उतरवा दी। फेशियल के बाद जब वह वहां से निकलीं तो उन्हें चेन की याद आयी । भागते हुए वह ज़ब सैलून पहुंची और चेन के बारे में पूछा लेकिन कर्मचारियों ने चेन न होने की बात कहकर उन्हें चलता किया । बतौर पीड़िता की मानें तो उसने कई मिन्नतें कीं तो उल्टा सैलून मालिक व मैनेजर द्वारा उन्हें धमकाया गया ओर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी फोन पर बार बार उन्हें मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जारहा है । इसपर उन्होंने कोहना थाने पहुंचकर काररवाई की मांग की। इसपर पुलिस ने तहरीर के आधार पर सैलून के मालिक रजनीश श्रीवास्तव व अंकुर जैन, कर्मचारी सोनी व कोमल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस का कहना है कि मौके पर जाकर जांच की गई थी, सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। जांच कर उचित विधिक कार्यवाई भी की जायेगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh