Advertisement

राजू श्रीवास्तव के निधन पर उनके परम मित्र अजय पत्रकार ने उनकी दरियादिली को किया याद

वरिष्ठ पत्रकार अजय पत्रकार जी जोकि राजू श्रीवास्तव के साथ सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज में पढ़े भी हैं।बचपन से दोनों दोस्त भी रहे है, अजय पत्रकार जी ने बताया कि राजू श्रीवास्तव ने अपने गुरुओं का हमेशा बहुत सम्मान किया। सुभाष के प्रिंसिपल डॉ आदित्य कुमार भार्गव,राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित श्री राम लखन भट्ट जी, श्री रमेश चंद शर्मा आदि तमाम शिक्षक गुरुओं व सहपाठियों को बराबर सम्मान देते थे। डॉक्टर ए के भार्गव को जब करोना हुआ तो राजू श्रीवास्तव हर दूसरे दिन फोन करके उनके हालचाल पूछते रहते थे। डॉ भार्गव के मृत्यु पर राजू काफी गमगीन हो गए थे। वरिष्ठ पत्रकार अजय पत्रकार ने बताया कि राजू श्रीवास्तव ने तमाम जगह निस्वार्थ चुपचाप गुप्त दान दिया है खलासी लाइन ग्वालटोली में सभासद लक्ष्मी कनौजिया के घर के सामने रहने वाले राजन बहल के बेटे की लाइलाज बीमारी में, जिसमें 2000000 का खर्च होना था। T. V, चैनल पर मेरी कवर की गई न्यूज देखने के तुरंत बाद मुझसे फ़ोन में जानकारी लेकर राजू श्रीवास्तव ने राजन बहल के बच्चे की बहुत बड़ी मदद की थी। राजू श्रीवास्तव के पास इधर बीमारी तथा वर्तमान समाज सेवा पर अपने पास से उन्होंने पैसा खर्च करते रहें हैं। इसलिए उनकी पत्नी के स्वावलंबन के लिए सरकारों, व कानपुर वासियों को कुछ करना चाहिए

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh