दिनांक 22 सितम्बर 2022 को 14 राजपूत ओल्ड लोकेशन पर 196 कैम्प के दौरान ब्रिगेडियर अजय पसबोला शौर्य चक्र कमांडर एनसीसी ग्रुप कानपुर द्वारा 55 यूपी बटालियन के दो कैडेट करन सिंह पीएस आई.टी और कैडेट अभय कुमार शुक्ला का भारतीय सेना में ऑफिसर के पद पर चयन होने पर सम्मानित किया गया एनसीसी ग्रुप कानपुर के कमांडर ब्रिगेडियर अजय पसबोला द्वारा सम्बोधित करते हुये बताया की एनसीसी कैडेटस के लिये अवसरों से भरा प्लेटफार्म है एनसीसी कैडेटस में ऐसे गुण विकसित करती है जिससे उनके व्यक्तित्व में निखार आता है और कैडेटस सैन्य व असैन्य सभी सेवाओं के लिए तैयार हो जाता है। उसमें एक अच्छे और जिम्मेदार नागरिक का निर्माण होता है इस अवसर पर चयनित हुए कैडेटस ने सभी अन्य कैडेटस को भारतीय सेना में जाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कर्नल समीर कौशिक,कमान अधिकारी 55 बटालियन,कैम्प कमानदेंट ले०कर्नल कुलदीप कचरू,डिप्टी कैंप कमनदेंट ले०कर्नल अविनाश शर्मा,ले०कर्नल सुल्तान सिंह,ए. एन.ओ पी.पी.एन कसिफ इमदाद,सूबेदार मेजर अशोक कुमार,पीआई स्टाफ मौजूद रहे।



















