विश्व नदी संरक्षण दिवस के अवसर पर 25 सितंबर को होने वाले विशाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गंगा सम्रग की संगोष्ठी का आयोजन किया है। इस विशाल आयोजन से पूर्व गंगा समग्र कानपुर प्रांत के मीडिया संचार आयाम प्रमुख डाक्टर सु्शील श्रीवास्तव के नेतृत्व में बर्रा 8 स्थित आलोक शिशु ज्ञान स्थली विघालय के सैकड़ों नन्हे-मुन्ने,किशोर किशोरियों ,युवा तरुण,शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा नदी बचाओ विशाल जनजागरण पद यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं केंद्रीय मंत्री गंगा सम्रग रामाशंकर सिन्हा व कानपुर प्रांत संयोजक गंगा सम्रग राजेश कुमार, इं०अमित पांडेय,प्रान्त आरती प्रमुख अमोदानंद,सह प्रांत प्रमुख गंगा वाहिनी सचिन सिंह,दक्षिण जिला प्रमुख गंगा वाहिनी रवि प्रताप सिंह,आर्यन,अराध्या,पुनीता श्रीवास्तव,सुमित,अवनीश अजरीन खान,सुधा शर्मा, रुखसार बानो,प्रिया,स्नेहा सक्सेना,अंतिमा गौतम आदि लोग मौजूद रहे।
विश्व नदी संरक्षण दिवस से पूर्व संध्या पर स्कूली बच्चो द्वारा प्रभात फेरी का हुआ आयोजन।


















