Advertisement

“वोकल फार लोकल“ के अन्तर्गत 23 से 25 सितम्बर तक 03 दिवसीय ओडीओपी प्रदर्शनी का कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने किया शुभारंभ

यूपी सरकार में उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार “वोकल फार लोकल“ के अन्तर्गत दिनांक 23 सितम्बर 2022 से 25 सितम्बर 2022 तक 03 दिवसीय ओडीओपी प्रदर्शनी कानपुर के मोतीझील में आयोजित की गयी। उक्त प्रदर्शनी का उद्घाटन यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के द्वारा फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। मंत्री जी ने अपने सम्बोधन में ओडीओपी एवं रेशमी साड़ी उद्योग पर प्रकाश डालते हुये अवगत कराया गया कि हम अपनी फिल्मों की शूटिंग में ओडीओपी उत्पाद ब्लैक पाटरी एवं रेशमी साड़ी का उपयोग करेंगें, ताकि इनका व्यापक प्रचार प्रसार हो सके। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने प्रदर्शनी में लगे स्टालों का अवलोकन करने के साथ साथ उत्कृष्ट उत्पादों की सराहना की।
अन्त में उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रो0 एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, कानपुर एसएस रावत द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील बजाज और बीना आर्य पटेल मौजूद रही। ओडीओपी उत्पाद ब्लैक पाटरी एवं रेशमी साड़ी उद्योग के क्षेत्र में निवेश एवं रोजगार की अपर संभावनाओं एवं नमों ऐप के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ,एसडीएम समस्त अधिकारी मौजूद रहे कार्यमक्रम स्थल पर आयोजित सभा का संचालन अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा किया गया। इस अवसर पर जन प्रतिनिधिगण सहित उपायुक्त उद्योग कानपुर उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh