Advertisement

नगर निगम में महापौर की अध्यक्षता में नगर निगम व जलकल संस्थान के अधिकारियो के साथ बैठक की गई

कानपुर में लगातार हुई बारिश की वजह से जहां जर्जर मकानों को छति पहुंची थी तो वहीं कई प्रमुख सड़के भी उखड चुकी है,,,जिसको लेकर शनिवार को नगर निगम में महापौर की अध्यक्षता में नगर निगम व जलकल संस्थान के अधिकारियो के साथ बैठक की गई,,,

महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि सुबह से शहर में चार जगहों का दौरा किया है,,,जंहा पर सड़क खुदी पड़ी है कही सड़के उखड गई थी,,,उनका कहना था की जनता की इस समस्या को नगर निगम व जलकल के अधिकारी अनदेखा कर रहे है,,,

उनका कहना था की समस्याओं के निजात के लिए दोनों विभागों को आमने सामने लाया गया है,,,,क्योकि जनता को राहत कैसे देनी है,,यह विभाग के अधिकारी खुद जाने,,, नहीं तो जनता की इन सब समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के दरबार में जाना पड़ेगा,,,|

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh