कानपुर नार्थ सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज संघ की बैठक फजलगंज स्थित लोकोशेड में संपन्न हुई कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजय कपूर गोविंद नगर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी अध्यक्ष मानसिंह ने विधायक को माला एवं शाल पहनाकर उनका स्वागत किया नवनिर्वाचित कमेटी के सदस्यों का पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया और सभी को शुभकामनाएं दी गई मुख्य अतिथि अजय कपूर ने कमेटी के मंच से बोलते हुए कहा कि कर्मचारियों के हित के लिए संगठन उनके हित का काम करता है और समय-समय पर कर्मचारियों के हित की लड़ाई लड़ता रहता है जिसमें पदाधिकारियों की एक बहुत मुख्य भूमिका होती है क्योंकि एक कर्मचारी की आवाज उनके संगठन के लोगों द्वारा अधूरी है इस मंच पर घोषणा करते हुए कहना चाहूंगा कि मैं आपका सेवक हूं हमारे से जो भी आपको मदद हो मैं हर संभव मदद करने के लिए समर्पित रहूंगा आप सभी एक संगठन है और मैं इस संगठन के परिवार का सदस्य हूं और एक सदस्य होने के नाते मुझसे जो भी काम आपको लेना हो किसी भी समय ले सकते हैं इस क्रम में मंडल अध्यक्ष मानसिंह ने बताया कि जो भी नवनिर्वाचित पदअधिकारी कमेटी का गठन हुआ है सभी नवनिर्वाचित सदस्यों से यही अपेक्षा रखता हूं कि वह संगठन को एक मजबूत दिशा में ले जाएंगे और समय-समय पर कर्मचारियों के हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे सरकार से कई ऐसे मुख्य बातें हैं जो हम लोगों के द्वारा पूरी कोशिश के साथ अपनी बात को रखने का प्रयासरत है इस समय सरकार से हमारी मुख्य मांग यह है कि न्यू पेंशन स्कीम को तत्काल समाप्त किया जाए और पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करके कर्मचारियों को लाभ मिले ऐसे अन्य कई समस्याएं हैं जो निरंतर सरकार के सामने हम लोग रखेंगे और कर्मचारी हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप मान सिंह चंदन सिंह आर पी सिंह आशुतोष झिगरन राजेश कुमार मौर्य से अजीत सिंह डी के गुप्ता भारत भूषण मिश्रा आर एन पी सिंह सिराज अहमद राजेंद्र कुमार आर आर तिवारी अजय प्रताप सिंह गाजी वाई पी सिंह ओपी चौधरी विवेक चौरसिया दिनेश कुशवाहा आदि पदाधिकारी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज संघ कमेटी के नवनियुक्त पदअधिकारी गण की बैठक संपन्न हुई


















