Advertisement

बिश्नोई धर्मशाला गीता नगर में चुने हुए पदाधिकारियों का स्वागत समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ

श्री विशनोई सेवा समिति, कानपुर के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न हुए थे, जिसके बाद आज बिश्नोई धर्मशाला गीता नगर में चुने हुए पदाधिकारियों का स्वागत समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। सबसे पहले समिति के सदस्यों ने संस्था के कार्य उद्देश्यों की जानकारी से सभी को भलीभांति अवगत कराया तत्पश्चात पदाधिकारियों के नाम की घोषणा होने के साथ ही उनका माला पहनाकर समिति के सदस्यों ने स्वागत किया। नवगठित कार्यकारिणी में
अध्यक्ष प्रवीण विशनोई, उपाध्यक्ष अनुराग विशनोई एवं पवन गुप्ता, महामंत्री अमित चंद विशनोई
मंत्री दीप कुमार गुप्ता एवं आलोक कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, निरीक्षक श्रीमती रागिनी विशनोई को निर्वाचित घोषित किया गया गया। सबसे रोचक बात यह रही कि कोषाध्यक्ष पद पर विजयी हये अश्वनी गुप्ता को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए,इस बारे में कोषाध्यक्ष अश्विनी गुप्ता ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य समाज की भलाई के लिए कार्य करना एवं संस्था की साख में प्रगति कर उसमें उत्तरोत्तर वृद्धि करना ही इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य है। आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए सभी का साथ और सुझाव लेकर ही कमेटी आगे बढ़ेगी।
इस अवसर पर प्रेमनाथ,आशीष गुप्ता, लक्ष्मीकांत,विवेक विश्नोई, अविनाश विश्नोई, पुरुषोत्तम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh