स्वरूपनगर कानपुर के एमराल्ड गार्डन के क्लब लाइम में रोटरी क्लब कानपुर ग्रीन के द्वारा शहर के कई गणमान्य शिक्षकों को नेशन बिल्डर्स अवार्ड व शहर के नामचीन सेवा भावी डाक्टर्स को रोटरी ग्रीन सेवा श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पी०पी० एन० डिग्री कालेज कानपुर के पूर्व प्रधानाचार्य व प्रख्यात शिक्षाविद श्री निर्मल कुमार सक्सेना जी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कुमारी शनाया शर्मा ने मनमोहक भजन प्रस्तुति करके करी इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अमित अग्रवाल जी ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा आदिकाल से डाक्टर्स व शिक्षक घरती में भगवान के स्वरूप हैं परन्तु वर्तमान में करोना काल में जिस तरह से दोनों ने कार्य किया है उससे इनका सम्मान और भी बढ़ गया है। उन्होने क्लब द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की भी जानकारी दी इस अवसर पर दो नये सदस्यों को PDG चन्द्र रिषी द्वारा रोटरी पिन लगाकर क्लब की सदस्यता दी गयी। कार्यक्रम का खूबसूरत संचालन रोटेरियन जगदीश गुप्ता जी ने किया इस अवसर पर सचिव रोटेरियन दीप चन्द्र अग्रवाल जी ने बताया कि रोटरी ग्रीन ने बंसती नगर जूही स्थित नगर निगम बालिका विद्यलय को हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट के तहत गोद ले रखा है व उस स्कूल को हैप्पी स्कूल बनाने में क्लब पूरा योगदान दे रहा है रोटरी क्लब कानपुर ग्रीन दो अक्टूबर को मेगा ब्लड डोनेशन कैंप भी आयोजित करेगा। जिसमें अन्य क्लबों के सहयोग से लगभग पाँच सौ यूनिट ब्लड डोनेशन का लक्ष्य रखा गया है क्लब नवम्बर माह में मेगा स्वास्थ शिविर का भी आयोजन करेगा जिसमें शहर के बेहद प्रतिष्ठित डाक्टर्स मुफ्त में मरीजों को देखेंगें व सभी जाचे क्लब द्वारा मुफ्त में कराई जायेंगी। क्लब की दिव्यांगों को व्हील चेयर भी बाँटने की योजना है। जिसके लिये बीस व्हील चेयर आ भी चुकी हैं नेशन बिल्डर्स अवार्ड से लगभग पैंतीस शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिनमें प्रमुख रुप से सम्मानित होने वाले शिक्षकों में डा० स्याम बाबू गुप्ता पूर्व प्रधानाचार्य वी एस एस डी कालेज, डा० जी० एस निगम, डा० नवीन मोहनी निगम पूर्व प्रधानाचार्य महिला डिग्री कालेज, डा० शशि किरण पाण्डे प्रधानाचार्य नगर निगम बालिका विद्यालय आदि रहे। इसी क्रम में CA CS रोटेरियन वैभव अग्रवाल जी को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिये विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया रोटरी ग्रीन सेवा श्री अवार्ड से सम्मानित होने वाले डाक्टर्स में डा० राकेश कुमार वर्मा वरिष्ठ हद्रय रोग विशेषज्ञ, डा० अनिल शुक्ला वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज डा० समीर गोविल (गुदा रोग) डा० पियूष मिश्रा (गेस्ट्रो) डा० युवराज गुलाटी (गुदा रोग) डा वैभव हिना अग्रवाल डा0 सुधीर शर्मा इत्यादि लगभग बीस डाक्टर प्रमुख रूप से रहे गुप्ता, डा० नेहा गुप्ता, डा कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटेरियन रीना जखोदिया रही क्लब की ओर से प्रमुख रूप से अध्यक्ष रोटेरियन अमित अग्रवाल सचिव दीपचन्द्र अग्रवाल चन्द्र रिषी जी, रोटेरियन नन्हे बाबू रोटेरियन कैलाश अग्रवाल, रोटेरियन सुमित शर्मा, सुनील जी बंजरग जिन्दल जी, क्लब की प्रथम महिला रश्मी अग्रवाल जी एन प्रीती अग्रवाल, रोटेरियन विनोद रिषी, सरिता, रिचा, पंखुड़ी अग्रवाल, भावना आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रही।.
रोटरी क्लब कानपुर ग्रीन की ओर से अवार्ड सेरेमनी का आयोजन हुआ


















