बिकरू कांड के मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे से प्रॉपर्टी खरीदने के मामले में शनिवार को जिला प्रशासन ने सीलिंग की कार्रवाई शुरू की। शास्त्री नगर मत्तिया पुरवा में पुलिस प्रशासन ने होजरी फैक्ट्री को सील कर दिया है। तहसीलदार बिल्हौर लक्ष्मी बाजपेई ने फैक्ट्री को सील किया। इस दौरान भरी पुलिस मौजूद रही।
ये है पूरा मामला
शास्त्री नगर स्थित प्रॉपर्टी 185 वर्ग मीटर में है। इसे शास्त्री नगर निवासी गिरीश दयाल ने वर्ष 2012 में विकास की पत्नी रिचा दुबे से खरीदा था। प्रशासन ने जांच में पाया की रिचा दुबे के नाम पर प्रॉपर्टी विकास दुबे ने ही खरीदी थी। मामले में गिरीश दयाल ने हाई कोर्ट का रुख किया लेकिन हाई कोर्ट ने कानपुर डीएम को मामले को निस्तारित करने के आदेश दिए। डीएम कोर्ट ने मामले को सील करने के आदेश दिए। जिसके। बाद शनिवार को फैक्ट्री को सील कर दिया गया।


















