घाटमपुर में सीओ के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया,, इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा घाटमपुर नगर के मुख्य चौराहे से सफाई अभियान की शुरुआत की गई, जिसके बाद पुलिस कर्मियों को सफाई करते देख समाजसेवी लोग भी पुलिस के साथ सफाई अभियान में जुट गए। इस दौरान सीओ ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ उन्होंने सभी से अपने अपने घरों को स्वच्छ बनाने की अपील की है।
बताते चले कि घाटमपुर सीओ तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में घाटमपुर पुलिस द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान घाटमपुर नगर स्थित मुख्य चौराहे से सफाई अभियान की शुरुआत की गई, घाटमपुर सीओ और पुलिसकर्मियों ने नगर स्थित बस स्टाप में खड़ी घास व झाड़ियों की सफाई की है। पुलिसकर्मियों को साफ सफाई करता देखकर कुछ लोग भी सहयोग में उतर आए और नगर के मुख्य चौराहे से दो सौ मीटर के सर्किल में साफ सफाई की गई है। इस दौरान घाटमपुर मुख्य चौराहे से दो सौ मीटर के ई रिक्शा, वैन, आटो,, ट्रक, रिक्शा आदि को खड़ा करने के लिए भी मना किया गया है। साथ ही पुलिस ने सभी को हिदायत दी वही
घाटमपुर नगर स्थित बस स्टॉप की दुर्दशा देखकर घाटमपुर सीओ तेज बहादुर सिंह ने विभागीय अधिकारियों से बात की है, उन्होंने कहा कि आपको अपने बस स्टाप की साफ सफाई की व्यवस्था रखनी चाहिए, ताकि यहां से गुजरने वाले सैकड़ों यात्रियों को आराम मिल सके, साथ ही बसों का नियमित रूप से संचालन हो सके।
घाटमपुर में सीओ के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया,


















